बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

Updated at : 06 Jun 2019 2:00 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक की डिक्की से उचक्कों ने उड़ाये 50 हजार रुपये

सीवान : नगर थाने के बबुनिया रोड लालकोठी के समीप से उचक्कों ने एलआइसी के एजेंट की बाइक की डिक्की से 49 हजार पांच सौ रुपये व महत्वपूर्ण कागजात उड़ा लिए. चोरी की यह वारदात पास ही के एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है. इसके बावजूद पुलिस ने एलआइसी एजेंट से गुमसूदगी […]

विज्ञापन

सीवान : नगर थाने के बबुनिया रोड लालकोठी के समीप से उचक्कों ने एलआइसी के एजेंट की बाइक की डिक्की से 49 हजार पांच सौ रुपये व महत्वपूर्ण कागजात उड़ा लिए. चोरी की यह वारदात पास ही के एक दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गया है. इसके बावजूद पुलिस ने एलआइसी एजेंट से गुमसूदगी का आवेदन लिखवाया. मुफस्सिल थाने के बरहन गोपाल निवासी श्री कृष्णा प्रसाद के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि वे एलआइसी के एजेंट हैं.

अपराह्न में बबुनिया रोड लालकोठी के समीप मंसुर अहमद क प्रिमियम प्वाइंट में पैसे जमा करने गये थे. उन्होंने बताया कि जब पैसे जमा कर अपने बाइक के पास आया तो देखा कि डिक्की खुला है और उसमें रखे 49 हजार पांच सौ रुपये व कई महत्वपूर्ण कागजात गायब हैं. उन्होंने बताया कि पूरी घटना की पास ही एक दुकान के सीसीटीवी में रिकॉडिंग हो गया है. इसमें पैसे चुराने वाले चोरों के चेहरे स्पष्ट दिख रहें हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने चोरी की जगह पैसा गुम होने का आवेदन लिखवाया. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत एसपी से करने जा रहा हूं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन