विधायक पप्पू पांडे ने एनडीए के पक्ष में किया जनसंपर्क
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सीवान : कुचायकोट के जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने मैरवा धाम, चिताखाल, बहेलिया, सिरकलपुर, तेनुआ, नौतन, मठिया, गुठनी, विसवार, टेकनिया, सेमाटार, गोहरूआ गांव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी कविता सिंह के पक्ष में जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के […]
विज्ञापन
सीवान : कुचायकोट के जदयू के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे उर्फ पप्पू पांडे ने मैरवा धाम, चिताखाल, बहेलिया, सिरकलपुर, तेनुआ, नौतन, मठिया, गुठनी, विसवार, टेकनिया, सेमाटार, गोहरूआ गांव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की प्रत्याशी कविता सिंह के पक्ष में जनसंपर्क किया. जनसंपर्क के दौरान विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश का विकास हो रहा है. वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार का सर्वांगीण विकास हुआ है.
वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि सशक्त भारत के लिए, समृद्ध भारत के लिए, शक्तिशाली भारत के लिए, भ्रष्टाचार मुक्त, सबका विकास सबका विकास, सभी वर्गों एवं सभी समुदायों के विकास के लिए विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर एक बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी.
भ्रमण के दौरान दरौली के पूर्व विधायक रामायण मांझी, नौतन के प्रखंड प्रमुख राजेश पांडे, जिला महामंत्री संजय पांडे, नीरज तिवारी, सुनील ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, पंकज सिंह, नीरज तिवारी, सुनील चौबे, सुभाष ठाकुर, दिलीप गुप्ता, चंद्रशेखर राय, किट्टू मिश्रा, आजाद मिश्रा, मनीष मिश्रा, रामनरेश पांडे, शिवाजी पांडे व रोहित पांडे सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










