घर से आभूषण समेत लाखों की संपत्ति चोरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महाराजगंज : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 में पंचा पांडेय के घर में रविवार की रात्रि चोरों ने घुस के लाखों की संपत्ति चुरायी. चोरी की भनक किसी को नहीं लगी. गृह स्वामी के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे. बारी-बारी से सभी घर में घुस कर बक्सा में रखा लाख […]
विज्ञापन
महाराजगंज : नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड 10 में पंचा पांडेय के घर में रविवार की रात्रि चोरों ने घुस के लाखों की संपत्ति चुरायी. चोरी की भनक किसी को नहीं लगी. गृह स्वामी के अनुसार चोर छत के रास्ते घर में घुसे थे. बारी-बारी से सभी घर में घुस कर बक्सा में रखा लाख रुपये के आभूषण, कीमती कपड़े, कीमती वर्तन, मोबाइल, 10 हजार रुपये नकदी समेत डेढ़ लाख की संपत्ति चुरा ले गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
पीड़ित गृह स्वामी द्वारा पुलिस को आवेदन दिया गया है. पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर नगर पंचायत क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटना के बाद से लोग दहशत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन