दुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाले फरार आरोपित को गुरुवार को आरपीएफ पुलिस ने थावे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया

सीवान/थावे : सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली टोला गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाले फरार आरोपित को गुरुवार को आरपीएफ पुलिस ने थावे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित इजमाली टोला निवासी कलामुद्दीन का पुत्र जियाउद्दीन उर्फ धन्नु है. वह सीवान की कोर्ट परिसर की दीवार […]
सीवान/थावे : सीवान के बड़हरिया थाना क्षेत्र के इजमाली टोला गांव में चार वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करनेवाले फरार आरोपित को गुरुवार को आरपीएफ पुलिस ने थावे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित इजमाली टोला निवासी कलामुद्दीन का पुत्र जियाउद्दीन उर्फ धन्नु है. वह सीवान की कोर्ट परिसर की दीवार फांद कर 27 अगस्त को फरार हुआ था. फरार होने के बाद तीन दिनों से गोपालगंज के रेलवे स्टेशन, बस अड्डा और चौक-चौराहों पर रह रहा था. आरपीएफ ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित को बड़हरिया थाने की पुलिस को सौंप दिया. आरपीएफ इंस्पेक्टर एमए राकिब ने बताया कि धन्नु रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था. तस्वीर से पहचान करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










