पूछताछ के लिए गोपालगंज से सीवान लाया गया अपराधी

Updated at : 29 Jul 2018 10:18 PM (IST)
विज्ञापन
पूछताछ के लिए गोपालगंज से सीवान लाया गया अपराधी

सीवान: शहर में दवा दुकान पर हुई लूट व कैमरा मैन की हुई हत्या मामले में कोर्ट के आदेश पर निर्गत रिमांड के बाद कुख्यात अपराधकर्मी को गोपालगंज पुलिस सीवान सीजेएम कोर्ट लाई. जहां उसे सीवान मंडलकारा भेज दिया गया. उक्त अपराधी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का औरगंजेब आलम है. […]

विज्ञापन

सीवान: शहर में दवा दुकान पर हुई लूट व कैमरा मैन की हुई हत्या मामले में कोर्ट के आदेश पर निर्गत रिमांड के बाद कुख्यात अपराधकर्मी को गोपालगंज पुलिस सीवान सीजेएम कोर्ट लाई. जहां उसे सीवान मंडलकारा भेज दिया गया. उक्त अपराधी गोपालगंज जिला के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव का औरगंजेब आलम है.

कोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 26 मार्च को शहर के बबुनिया मोड़ के समीप स्थित चंद्रज्योति सर्जिकल दवा दुकान पर गोलीबारी कर रुपये की लूट मामले में उक्त अपराधी का नाम पूरानी किला के सद्दाम आलम व अजय सिंह स्वीकारोक्ति बयान में आया था. उस समय से पुलिस उक्त अपराधी को पकड़ने के लिये प्रयासरत थी. इस बीच उसके द्वारा अपनी प्रेमिका से दूसरे लड़के से बातचीत को लेकर उसकी हत्या कर मांझागढ़ के ही माड़नपुर नहर पर फेंक दिया गया. जिसे लेकर सीवान मुफस्सिल थाना में मृतक समीर राजा की मां जियांय निवासी शमाशा खातून द्वारा अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.
अनुसंधान के क्रम में लड़के की पहचान हुई. प्रेमिका बबली कुमारी से कैमरा मैन समीर राजा बातचीत करता था. जिसकी जानकारी पमपम को हुई. जहां उसने धोखे से समीर राजा को बुला कर हत्या कर नहर पर शव को फेंक दिया था. उक्त मामले में ही पुलिस काफी छानबीन व छापेमारी कर रही थी. इसी बीच गोपालगंज पुलिस द्वारा पकड़ कर उसे गोपालगंज जेल भेज दिया गया.
बाद में दोनों थानों के अनुसंधानकर्ता के द्वारा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार सिंह के न्यायालय में आवेदन देकर उपास्थापन के लिए निवेदन किया गया . जहां सीजेएम के आदेश पर उक्त अपराधकर्मी को शनिवार की देर शाम कोर्ट लाया गया. जहां उन्होंने रिमांड करते हुए सीवान मंडलकारा जेल भेज दिया. बताते है कि उक्त अपराधकर्मी के उपर बड़हरिया, सीवान नगर, मुफस्सिल, गोपालगंज के नगर, मांझागढ़ थाना क्षेत्रों में हत्या लूट व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है. वह पूर्व में भी जेल जा चुका है . पुलिस सूत्रों के अनुसार शीघ्र ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ किया जायेगा .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन