हसनपुरा : चार दिन पूर्व विदेश से घर लौटे थे जमशेद

Updated at : 17 Jul 2018 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
हसनपुरा : चार दिन पूर्व विदेश से घर लौटे थे जमशेद

हसनपुरा : हसनपुरा में बैखौप अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट की घटना पश्चात बताया जाता है कि अपनी पुत्री की शादी के लिए पीड़ित जमशेद अहसन विदेश से चार दिन पूर्व घर आये थे. 18 जुलाई को बेटी की छेका था. जबकि बरात 11 अगस्त को आनी थी. जिसकी तैयारी के लिये एचडीएफसी बैंक […]

विज्ञापन
हसनपुरा : हसनपुरा में बैखौप अपराधियों ने पांच लाख रुपये लूट की घटना पश्चात बताया जाता है कि अपनी पुत्री की शादी के लिए पीड़ित जमशेद अहसन विदेश से चार दिन पूर्व घर आये थे. 18 जुलाई को बेटी की छेका था.
जबकि बरात 11 अगस्त को आनी थी. जिसकी तैयारी के लिये एचडीएफसी बैंक से पांच लाख की निकासी कर घर लौट रहा था. तभी अपराधियों ने लूट की घटना का अंजाम दिया. घटना के पश्चात पीड़ित के घर के सभी सदस्य काफी सदमे में है.
बैंक से ही पीछे लगे थे अपराधी
दिन दहाड़े पांच लाख लूट के मामले में बताया जा रहा है कि अपराधी बैंक से ही पीछा किये थे. जमशेद अहसन अपने बोलेरो से ओवर बृज होकर छपियां नहर के रास्ते घर लौट रहे थे. बोलेरो चालक के अनुसार टेढ़ी घाट के समीप अपराधियों ने बाइक से बोलेरो के आगे-पीछा भी किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन