Siwan Crime- लूट में असफल होने पर पुजारी को मारी गोली, PMCH रेफर

सीवान के आंदर - रघुनाथपुर मार्ग के चकरी गांव के पास का है. बताया जा रहा है कि बुधवार के रात बाइक सवार अपराधियों ने एक पुजारी से लूट की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान असफल होने पर अपराधियों ने पुजारी को गोली मार दी.
सीवान.जिले में लगातार अपराधिक घटनाएं हो रही है. क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद है. ताजा मामला आंदर – रघुनाथपुर मार्ग का है. बुधवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने लूट में असफल होने पर पुजारी को गोली मार दी. स्थानीय लोगों ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
मामला जिले के आंदर – रघुनाथपुर मार्ग के चकरी गांव के पास का है. बताया जा रहा है कि बुधवार के रात बाइक सवार अपराधियों ने एक पुजारी से लूट की कोशिश कर रहे थे. इस दौरान असफल होने पर अपराधियों ने पुजारी को गोली मार दी. घायल पुजारी को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल पुजारी हरीनाथ पांडे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मोतीचक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि सीवान में पूजा कराकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. चकरी गांव के पास एक बाइक पर सवार दो सड़क लुटेरों ने हथियार का भय दिखाकर रोक दिया. बाइक और समान छीनने का प्रयास करने लगे. जब अपराधियों का विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मार दी. गोली कि आवाज सुनकर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन अपराधी फरार हो गए. वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




