नहीं रहे विहिप के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र तिवारी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के वर्तमान स्थानीय विभाग के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र तिवारी का 61वर्ष की उम्र में बीती रात निधन हो गया.
विज्ञापन
सीतामढ़ी. विश्व हिंदू परिषद के वर्तमान स्थानीय विभाग के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र तिवारी का 61वर्ष की उम्र में बीती रात निधन हो गया. वे अपने पीछे 80 वर्षीय पिता रामस्वार्थ तिवारी समेत पत्नी एवं एकमात्र पुत्र को छोड़ गये हैं. वे संगठन में 2001 से विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए सीतामढ़ी, शिवहर एवं पुपरी में संगठन मंत्री के रूप में कार्य किया. वे जिले के कन्हौली थाना के खाप खोपरहा गांव निवासी थे. विहिप 0के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा एवं विभाग मंत्री अशोक उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका आकस्मिक निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है. दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन मर्माहत है और उनके परिवार के साथ है. उनके निधन पर विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के सदस्य व बिहार के संयोजक महंत भूषण दास, जिला संरक्षक डॉ बसंत कुमार मिश्रा, स्वामी रामबालक दास, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार झा, अनिता झा, जिला सह मंत्री जितेंद्र बैठा, जिला कार्यालय प्रभारी नंदू साह व अन्य ने शोक व्यक्त किया है.
आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन