सोनबरसा में बिना नंबर के टेंपो से 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद, तस्कर गिरफ्तार
तस्कर के साथ सोनबरसा पुलिस
पुलिस ने रोहुआ गांव के पास एक टेंपो से भारी मात्रा में कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया है. इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
Sitamarhi News: सोनबरसा थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह रोहुआ गांव के पास छापेमारी कर एक टेंपो से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया. पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव वार्ड नंबर-दो निवासी गणेशी कापर के पुत्र संजय कुमार कापर के रूप में हुई है.
आपके शहर में
नशीली दवा की सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को नशीली दवा की तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुअनि धीरज कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ रोहुआ गांव में छापेमारी और वाहन जांच अभियान चलाया गया. इसी दौरान संदिग्ध टेंपो की जांच की गयी.
बिना नंबर के टेंपो से मिली 1170 बोतल कोरेक्स
वाहन जांच के दौरान बिना नंबर के टेंपो से 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप बरामद किया गया. पुलिस ने नशीली दवा को जब्त कर लिया. कार्रवाई के दौरान मौके से संजय कुमार कापर को गिरफ्तार किया गया.
टेंपो और बाइक भी पुलिस ने जब्त की
पुलिस ने बरामद नशीली दवा के साथ टेंपो और बाइक को भी जब्त कर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में कफ सिरप कहां से लायी गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था.
NDPS एक्ट के तहत दर्ज हुई प्राथमिकी
गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मनोतेजक पदार्थ अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार संजय कुमार कापर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
नशीली दवा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई
पुलिस की ओर से नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रोहुआ गांव में वाहन जांच और छापेमारी के दौरान 1170 बोतल कोरेक्स कफ सिरप की बरामदगी हुई. मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें: नेपाल से गांजा लेकर भारतीय सीमा में घुस रहा था तस्कर, SSB ने दबोचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए