सीतामढ़ी: लोडेड पिस्टल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुखिया का देवर भी शामिल

Author Satya prakash|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

सीतामढ़ी: लोडेड पिस्टल और गोली के साथ दो युवक गिरफ्तार, मुखिया का देवर भी शामिल

सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी में पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को लोडेड पिस्टल और जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों में से एक रतवारा पंचायत की मुखिया का देवर बताया जा रहा है. पुलिस ने अपाचे बाइक भी जब्त की है.

विज्ञापन

Arrested with Loaded Pistol: सीतामढ़ी जिला के बाजपट्टी थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार की दोपहर भासेपुर हाईस्कूल के पास गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की. इस कार्रवाई में पुलिस ने एक लोडेड पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो युवकों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवकों की पहचान अलाउद्दीन के पुत्र मोहम्मद मेराज और मुमताज के पुत्र फूल मोहम्मद के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार मोहम्मद मेराज रतवारा पंचायत की मुखिया साबरीन का देवर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपाचे बाइक पर पिस्टल लहराने की मिली थी सूचना

थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने इस पूरी कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भासेपुर हाईस्कूल के पास अपाचे बाइक पर सवार दो युवक खुलेआम पिस्टल लहरा रहे हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत एक्शन में आई और त्वरित कार्रवाई की योजना बनाई गई.

तलाशी में बरामद हुआ हथियार, भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष के निर्देश पर पीटीसी रवि कुमार और सशस्त्र पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों युवकों को दबोच लिया. तलाशी के दौरान मोहम्मद मेराज के पास से एक लोडेड पिस्टल और फूल मोहम्मद के पास से जिंदा गोली बरामद की गई. इसके साथ ही पुलिस ने मौके से उनकी अपाचे बाइक को भी जब्त कर लिया है. इस मामले में आर्म्स एक्ट (हथियार अधिनियम) समेत अन्य सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तार दोनों युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन