पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बैरगनिया. पचटकी यदु गांव के पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

बैरगनिया. पचटकी यदु गांव के पोखर में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार लालबकैया नदी को रोकने वाले रिंग बांध की ओर से दो बच्चे साइकिल पर लकड़ी रखकर घर ला रहे थे तभी गांव के बनटुटा पोखर के पास साइकिल के हैंडल पोखर की ओर जाने से दोनों बच्चे भी पोखर में समा गए, जिसके कारण डूबने से उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना पर परिजन, ग्रामीण, मुखिया अजित कुमार पहुंचकर पोखर से दोनों बच्चे को निकलवाया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां चिकित्सक डॉ. अभय कुमार ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया है. जिनकी पहचान पचटकी यदु वार्ड-8 निवासी पुनीत सहनी के पुत्र सुधीर कुमार (15वर्ष )व स्वर्गीय जगदेव सहनी के नाती अर्जुन कुमार(13 वर्ष) के रूप में की गई है. अर्जुन अपने नाना के घर ही रह रहा था. जबकि वह परिहार थाना क्षेत्र के गांधी नगर, वार्ड-3 निवासी गांधी सहनी का पुत्र था. अर्जुन की मां उर्मिला देवी व सुधीर की मां प्रमिला देवी सहित घर के सभी लोगों का रो रो कर बुरा हाल है

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन