240 बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भुतही थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मधेसरा गांव के समीप नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया.
सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस टीम ने शुक्रवार की रात मधेसरा गांव के समीप नेपाल निर्मित सौंफी शराब के साथ बाइक सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिनकी पहचान बेला थाना क्षेत्र के डांमी गांव वार्ड संख्या पांच निवासी शिवशंकर महतो के पुत्र प्रिंस कुमार एवं इसी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव वार्ड एक निवासी भुनेश्वर साह के पुत्र संजीत कुमार के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने बताया कि तस्करों के पास से 240 बोतल शराब बरामद की गयी है. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक भी जब्त की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. 23 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार बेलसंड. थाने की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम डुमरा गांव में छापेमारी कर 23 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान गांव के लालबाबू राम के रुप में की गयी है. प्रपुअनि श्रवण कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




