Sitamarhi: सात दिनों से बिजली ठप, मोहल्लेवासियों ने 7 घंटों तक किया रोड जाम
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 09 Oct 2025 10:20 PM
पिछले 7 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहर के मेला रोड वार्ड नंबर-13 के निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा.
सीतामढ़ी. पिछले 7 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से शहर के मेला रोड वार्ड नंबर-13 के निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा. गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गये तथा प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान करीब 7 घंटों तक टायर जलाकर व बांस-बल्ला लगाकर रोड जाम किया गया. वहीं, प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों के विरोध में नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर बार-बार कॉल करने के बावजूद किसी भी अधिकारी ने उनकी शिकायत नहीं सुनी. बिजली नहीं होने से पीने के पानी की किल्लत हो गयी है, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. रात में मच्छरों से परेशान होना पड़ रहा है. घटना की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर शांत कराया. अधिकारियों ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया. प्रदर्शन करीब 7 घंटे तक चला, जिससे मेला रोड पर यातायात पूरी तरह से ठप रहा और राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली विभाग के सहायक अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अंडरग्राउंड केवल मे खराबी के कारण कुछ समय तक लो वोल्टेज की परेशानी हुई है. लेकिन उसे सुधार कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










