हॉस्पीटल उड़ाने की धमकी देने वाला बदमाश गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Aug 2024 10:30 PM

विज्ञापन

डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित सर्जन डा शिवशंकर महतो को फोन कर हॉस्पीटल उड़ाने की धमकी देने वाले बदमाश को एसपी की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. डुमरा थाना क्षेत्र के शंकर चौक स्थित सर्जन डा शिवशंकर महतो को फोन कर हॉस्पीटल उड़ाने की धमकी देने वाले बदमाश को एसपी की विशेष टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से विशेष टीम ने धमकी देने में प्रयुक्त मोबाइल और सिमकार्ड भी बरामद कर लिया है. बदमाश की पहचान डुमरा निवासी मोनू पटेल के रूप में की गई है. मोनू पटेल पूर्व में भी जेल अधीक्षक के आवास के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड को चाकू मारकर जख्मी करने के मामले में जेल जा चुका है. रविवार की दोपहर में एसपी की डीआईयू टीम ने उसे दबोचकर डुमरा पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान मोनू पटेल पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया था. हालांकि, बाद में पुलिस ने उसे फिर से खदेड़कर गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार बदमाश मोनू ने डाक्टर के एक कर्मी को रंगदारी की रकम नहीं देने पर हास्पीटल उड़ाने की धमकी दी थी. वह अपने आप को शातिर बदमाश सरोज राय का गुर्गा बता रहा था. डाक्टर ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के महज कुछ घंटे के भीतर बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया है कि बदमाश डाक्टर कि हास्पीटल उड़ाने की धमकी दी थी धमकी में प्रयुक्त मोबाइल को बरामद कर बदमाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन