सीतामढ़ी के सुरसंड में डीजे डांस विवाद में युवक की हत्या, आरोपी मौसेरा भाई गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

फोटो-घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़

सीतामढ़ी के सुरसंड में डीजे बजाने और डांस को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. एक 20 वर्षीय युवक की लकड़ी के टुकड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

DJ Dance Dispute Murder: सीतामढ़ी के सुरसंड थाना क्षेत्र के मकुनहिया वार्ड संख्या चार में शुक्रवार को डीजे बजाने और डांस करने को लेकर उपजे विवाद ने भयानक रूप ले लिया. मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में एक 20 वर्षीय युवक की जान चली गई. मृतक की पहचान भोगेंद्र सदा के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Sitamarhi Crime News: डीजे की धुन पर उठा विवाद

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गांव में एक कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाने बज रहे थे और लोग डांस कर रहे थे. इसी दौरान राहुल कुमार का अपने मौसेरे भाई रंजीत सदा (पिता विलास सदा) के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बहस देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई.

Crime News: लकड़ी के टुकड़े से किया हमला

आरोप है कि विवाद के दौरान आपा खो चुके रंजीत सदा ने पास में जलावन के लिए रखी लकड़ी के भारी टुकड़े से राहुल पर जानलेवा हमला कर दिया. सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगने के कारण राहुल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद खुशियों का माहौल अचानक चीख-पुकार और चीत्कार में बदल गया.

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता और अपर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल व डायल 112 की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी रंजीत सदा को गिरफ्तार कर लिया.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
विजय नारायण मिश्र

लेखक के बारे में

By विजय नारायण मिश्र

विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन