भारत-नेपाल बॉर्डर पर , ओडिशा की नाबालिग लड़की को नेपाली युवक से कराया मुक्त

Author Birndra kumar|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने ओडिशा की नाबालिग लड़की को मानव तस्करी से बचाया। शादी का झांसा देकर ले जा रहे युवक को पुलिस के हवाले किया गया।

विज्ञापन

Indo Nepal Border Human Trafficking: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 51वीं वाहिनी की ई-कंपनी के जवानों ने शुक्रवार सुबह एक बड़ी कार्रवाई की है. मुस्तैद जवानों ने सीमा पार नेपाल जा रहे एक नेपाली युवक और ओडिशा की एक नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया.यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा स्तंभ 323/13 के पास स्थित बाजार चेक पोस्ट पर सुबह करीब 5:15 बजे की गई.जांच के दौरान संदेह होने पर जब दोनों को रोककर पूछताछ की गई, तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ .

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी का झांसा देकर नेपाल ले जाने का आरोप

गहन पूछताछ के दौरान 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने स्वीकार किया कि 19 वर्षीय नेपाली युवक रवि कृष्ण महतो उसे शादी के बहाने नेपाल ले जा रहा था.इस खुलासे के बाद एसएसबी के अधिकारियों ने तुरंत लड़की के परिजनों से संपर्क किया.ओडिशा में रह रहे लड़की के पिता ने फोन पर पुष्टि की कि उक्त युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया है.इसके बाद एसएसबी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को महिला जवानों की सुरक्षात्मक निगरानी में रख दिया.

पुलिस को सौंपे गए दोनों, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू

एसएसबी ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय एनजीओ को सूचित किया और सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कीं . इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों को सोनबरसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया . पुलिस अब इस पूरे मामले की मानव तस्करी (ह्यूमन ट्रैफिकिंग) के एंगल से भी गहन जांच कर रही है . कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर अधीर कुमार घोष ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए जवानों को अलर्ट रखा गया है .


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन