सीतामढ़ी: टाउनशिप परियोजना पर बवाल, सीतापुरम के विरोध में किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Farmers, women and youth protesting against the proposed Sitapuram Satellite Township project in Sitamarhi

टाउनशिप परियोजना के विरोध में समाहरणालय परिसर में प्रदर्शन करते किसान

सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना के विरोध में किसानों, महिलाओं और युवाओं ने समाहरणालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने उपजाऊ जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से अमिताभ कुमार की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में प्रस्तावित सीतापुरम सैटेलाइट टाउनशिप परियोजना को लेकर जिले में विरोध तेज हो गया है. सोमवार को बड़ी संख्या में किसान, महिलाएं और युवा समाहरणालय पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान “जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे” के नारों से समाहरणालय परिसर गूंज उठा. आंदोलन को देखते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

उपजाऊ जमीन बचाने के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि टाउनशिप परियोजना के लिए जिन जमीनों का अधिग्रहण प्रस्तावित है, वह उनकी पुश्तैनी और उपजाऊ कृषि भूमि है. इसी जमीन से हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है.

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यदि जमीन अधिग्रहित कर ली गई तो उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा.

किसी भी कीमत पर जमीन नहीं देंगे : किसान

किसानों ने साफ कहा कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे और जबरन भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेंगे. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टाउनशिप योजना को वापस लेने की मांग की.

प्रभारी डीएम को सौंपा ज्ञापन

आंदोलनकारियों ने अपनी मांगों और आपत्तियों से संबंधित ज्ञापन प्रभारी जिलाधिकारी को सौंपा. ग्रामीणों ने मांग की कि उनकी सहमति के बिना भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जाए.

प्रशासन ने सरकार तक बात पहुंचाने का दिया भरोसा

प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों और आपत्तियों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा तथा उनकी बातों पर विचार कराया जाएगा.

हालांकि, ग्रामीणों ने स्पष्ट संकेत दिया है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन