Sitamarhi News: लो वोल्टेज की समस्या से भड़के ग्रामीण, बथनाहा में बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published by : SUMIT KUMAR Updated At : 01 Jun 2026 6:10 PM

विज्ञापन

लो वोल्टेज की समस्या से भड़के ग्रामीण, बथनाहा में बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी के बथनाहा में लो वोल्टेज से परेशान कमलदह पंचायत के ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया . लोगों ने अल्टीमेटम देते हुए जल्द समस्या दूर न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है . जानिए पूरी खबर…

विज्ञापन

सीतामढ़ी से रतिकांत झा की रिपोर्ट

Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत कमलदह पंचायत में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज की गंभीर समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा . भीषण गर्मी के बीच बिजली की लचर व्यवस्था से त्रस्त जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत विभाग के एसडीओ (SDO) कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया . इस दौरान आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग की सुस्त कार्यशैली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आपूर्ति में सुधार की मांग की .

भीषण गर्मी में शोपीस बने इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, लोग बेहाल

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि पूरे कमलदह पंचायत क्षेत्र में पिछले काफी समय से लगातार बेहद कम वोल्टेज मिल रहा है . इसके कारण घरों में लगे पंखे, पानी के मोटर, टीवी, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण महज शोपीस बनकर रह गए हैं . इस चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी के मौसम में पर्याप्त बिजली न मिलने से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को नरकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है . ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायतें दी गईं, लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नहीं की गई .

ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, मिला आश्वासन

प्रदर्शन के अंत में कमलदह पंचायत के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विद्युत एसडीओ को एक मांग पत्र (ज्ञापन) सौंपा . ज्ञापन के माध्यम से बिजली अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी गई है कि यदि एक सप्ताह के भीतर लो वोल्टेज की समस्या का स्थाई समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्र के लोग सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे . वहीं, मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लिया और जल्द ही तकनीकी कमियों को दूर कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया .

विज्ञापन
SUMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन