किराना दुकान में आग से 5.70 लाख की संपत्ति जलकर खाक
थाना क्षेत्र की जयनगर पंचायत स्थित रोहुआ गांव में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से एक किराना दुकान राख हो गयी.
सोनबरसा. थाना क्षेत्र की जयनगर पंचायत स्थित रोहुआ गांव में सोमवार की मध्य रात्रि अचानक आग लगने से एक किराना दुकान राख हो गयी. इसमें नकदी सहित करीब 5.70 लाख की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है. जानकारी के अनुसार, गांव के तलेवर महतो के पुत्र संजीव कुमार का वार्ड नंबर दो में स्थित अपने मकान में आर्यन किराना दुकान मध्य रात्रि में अचानक आग लग गयी. सूचना पर पहुंचे फायर बिग्रेड दस्ता जब तक आग पर काबू पाता, तब दुकान में रखा चार लाख रुपये, चावल, सरसों तेल, मशालें, बिस्कुट, मैदा, सुजी, चीनी सहित कई सामान जल गया. सीओ शिल्पी कुमारी ने बताया कि संबंधित हल्का कर्मचारी को जांच हेतु भेजा गया है. जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए