Sitamarhi : आठ हाईस्कूलों में दो पाली में संचालित करने की अनुमति मांगी
जिले के आठ हाईस्कूलों में सुविधाओं की कमी के चलते संबंधित प्रधान शिक्षकों ने डीईओ से दो पाली में हाईस्कूल को संचालित करने की अनुमति की मांग की है.
— स्कूल प्रबंधन की डिमांड पर डीईओ कर रहे पहल
— बीइओ से मांगी स्कूलों में सुविधाओं की रिपोर्ट
सीतामढ़ी
. जिले के आठ हाईस्कूलों में सुविधाओं की कमी के चलते संबंधित प्रधान शिक्षकों ने डीईओ से दो पाली में हाईस्कूल को संचालित करने की अनुमति की मांग की है. इसे डीईओ ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने संबंधित बीईओ को उक्त हाईस्कूलों के प्रधान शिक्षकों की मांग के आलोक में जांच कर शीघ्र रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. डीईओ ने स्पष्ट अनुशंसा के साथ रिपोर्ट सौंपने को कहा है, ताकि उसके आलोक में अग्रेत्तर कार्रवाई की जा सके.— ये हाईस्कूल हो सकते हैं दो पाली में संचालित
संसाधन के आभाव में जिन हाईस्कूलों के दो पाली में संचालित होने की उम्मीद है, उनमें क्रमशः पुपरी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, रामनगर बेदौल, उच्च माध्यमिक विद्यालय, भिट्टा धर्मपुर, बाजपट्टी प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाजपट्टी, उच्च माध्यमिक विद्यालय, धनकौल बुजुर्ग, उच्च माध्यमिक विद्यालय, मधुरापुर, बैरगनिया प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, जमुआ, रुन्नीसैदपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानपुर रत्नावली व डुमरा प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय, भासर मच्छहां शामिल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ पिछले 17 वर्षों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में सक्रिय रहे हैं. एक खोजी पत्रकार के रूप में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. भ्रष्टाचार, अपराध एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे हमेशा सामाजिक सरोकारों और आम लोगों की समस्याओं को निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










