sitamarhi news : जनता दरबार में 86 में कई मामलों का ऑन द स्पांट निष्पादन

Updated:
विज्ञापन
sitamarhi news : जनता दरबार में 86 में कई मामलों का ऑन द स्पांट निष्पादन

आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे डीएम रीचि पांडेय ने 86 आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए.

विज्ञापन

डुमरा. आमलोगों के समस्या के निदान के लिए समाहरणालय में शुक्रवार को जनता दरबार कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमे डीएम रीचि पांडेय ने 86 आवेदकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. इस दौरान उन्होंने कई मामलो का ऑन द स्पॉट निदान कराया तो कई मामलो को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया. जनता दरबार में जमीन से संबंधित मामले, अर्जित भूमि का मुआवजा भुगतान, समाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, विकलांगता पेंशन, अतिक्रमण, वृद्धापेंशन, भूमि मापी, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, दिव्यांगों को कार्ड बनाने, परिमार्जन, नल जल, नाली निर्माण, विद्युत व स्वास्थ्य संबंधित मामलों की सुनवाई कर नियमानुसार अपेक्षित कार्रवाई की गई. वहीं लोक शिकायत निवारण अधिनियम के द्वितीय अपील के डीएम ने सात मामलों की सुनवाई किया. बॉक्स में —एमडीएम में गड़बड़ी पर बीआरपी व एजीएम के वेतन पर रोक डुमरा. बैरगनिया प्रखंड अंतर्गत मध्यान भोजन योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर डीएम रिची पांडेय ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई किया हैं. बैरगनिया के कामिनी पटेल द्वारा दिए गए आवेदन में प्रखंड संसाधन सेवी मनोज कुमार व राज्य खाद्य निगम बैरगनिया के सहायक गोदाम प्रबंधक राहुल कुमार सिंह पर मध्याह्न भोजन में अनियमितता व गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे. प्राप्त शिकायत की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने मामले की विस्तृत जांच एवं सुनवाई किया. जांचोपरांत आरोप प्रथम दृष्टया सत्य पाए गए, जिसके आधार पर डीएम ने बीआरपी व एजीएम के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए अगले आदेश तक उनका वेतन स्थगित करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vinay Pandey

लेखक के बारे में

By Vinay Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन