नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार के निर्देश

Author Raushan kumar|Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल डीएम व अन्य

बिहार में नये राशन कार्ड बनाने का अभियान शुरू हो गया है। पात्र परिवार स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन

Sitamarhi News: जिले में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र परिवारों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से मंगलवार को समाहरणालय में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

स्मार्ट पीडीएस पोर्टल पर शुरू हुई प्रक्रिया

बैठक में डीएम ने बताया कि बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा 14 जुलाई से स्मार्ट पीडीएस पोर्टल के माध्यम से नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जिन पात्र परिवारों के पास अब तक राशन कार्ड नहीं है, वे शीघ्र ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं.

व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि जिले का कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे. साथ ही निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पात्र लाभुकों की पहचान कर उनका राशन कार्ड बनाने का कार्य सुनिश्चित करने को कहा.

पंचायत स्तर पर कराए जाएंगे आवेदन

जिलाधिकारी ने सभी एसडीओ को निर्देश दिया कि अपने-अपने अनुमंडल की पंचायतों में कार्यरत कार्यपालक सहायकों तथा प्रखंड आपूर्ति कार्यालय के कार्यपालक सहायकों के माध्यम से पात्र लाभुकों का ऑनलाइन आवेदन समयबद्ध तरीके से कराया जाए.

आवेदन प्रक्रिया की होगी नियमित निगरानी

डीएम ने अधिकारियों को आवेदन प्रक्रिया की नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन