एक तरफ कृष्ण जन्म की खुशियां, दूसरी तरफ किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मेला देखने की खुशी मातम में बदली

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर, AI GENERATED IMAGE

सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने गई एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. पीड़िता के आरोप पर तीन युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी के नानपुर से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Sitamarhi Crime News: नानपुर. सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने निकली किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना चार सितंबर की रात की बतायी जा रही है. पीड़िता की बुआ के आवेदन पर शनिवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले में तीन युवकों को आरोपित किया गया है. पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेजा है.

मेला देखने के दौरान भीड़ में किशोरी हुई अलग

प्राथमिकी के अनुसार, किशोरी अपनी बुआ के साथ चार सितंबर की शाम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखने गयी थी. मेले में भीड़ अधिक होने के कारण वह बुआ से अलग हो गयी. परिजनों ने किशोरी के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया. करीब रात 1:30 बजे वह रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी.

बगीचे में ले जाकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

पीड़िता की बुआ ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मेला से घर लौटने के दौरान ब्रह्मस्थान के पास आरोपितों ने किशोरी को कथित रूप से जबरन अपने कब्जे में ले लिया. आरोप है कि मुंह बांधकर उसे महुआ गाछी बाजार के पीछे स्थित बगीचे में ले जाया गया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आवेदन में मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है.

तीन युवकों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस को दिए आवेदन में नागेंद्र भगत के पुत्र सुशील कुमार, छोटे भगत के पुत्र मनीष कुमार तथा गौरा गांव निवासी गोपी साह के पुत्र सुबोध कुमार को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में पीड़िता को धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है. हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

पुलिस ने शुरू की मामले की कार्रवाई

नानपुर थानाध्यक्ष देवब्रत कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित किशोरी को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल, सीतामढ़ी भेजा है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें: भाई को खाना पहुंचाकर लौट रही नाबालिग का अपहरण

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन