भिट्ठा पुलिस ने 413.64 लीटर शराब के साथ एम्बुलेंस जब्त की, एक गिरफ्तार

भिट्ठा पुलिस की गिरफ्त में शराब लदी एम्बुलेंस, बाइक व लाइनर
सीतामढ़ी जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गश्ती के दौरान पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 413 लीटर शराब से लदी एक एम्बुलेंस को जब्त किया है. इस मामले में एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के भिट्ठा थाना क्षेत्र में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही 413.64 लीटर शराब से लदी एक एम्बुलेंस जब्त कर ली. इस दौरान एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सेमुआ गांव के पास ग्रामीण सड़क पर की गई.
पुलिस को देखकर एम्बुलेंस छोड़ भागा तस्कर
पुलिस के अनुसार, गश्ती वाहन को देखते ही शराब से भरी एम्बुलेंस का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
मौके से बाइक पर चल रहे एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया. उसकी पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के केथरिया गांव के वार्ड संख्या 13 निवासी श्रवण कुमार के रूप में हुई है, जो बाबूलाल महतो का पुत्र है.
एम्बुलेंस से भारी मात्रा में शराब बरामद
तलाशी के दौरान एम्बुलेंस में रखी बोरियों से 396 लीटर देसी शराब और 17.64 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई. इस तरह कुल 413.64 लीटर शराब जब्त की गई.
पुलिस ने शराब के साथ बीआर 1क्यू 9125 नंबर की एम्बुलेंस और एक अनिबंधित बाइक भी जब्त कर ली.
लाइनर की भूमिका निभा रहा था गिरफ्तार युवक
भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल ने बताया कि गिरफ्तार श्रवण कुमार शराब तस्करों के लिए लाइनर की भूमिका निभा रहा था.
पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि जिस बाइक से वह चल रहा था, वह चोरी की है. इस दावे की भी जांच की जा रही है.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक हर्षित गोयल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के बाद बरामद शराब, एम्बुलेंस और बाइक को जब्त कर लिया गया.
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. वहीं फरार तस्कर की तलाश में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विजय नारायण मिश्र
विजय वर्ष 1990 से यानी पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनके पास प्रिंट पत्रकारिता का एक लंबा और समृद्ध अनुभव है. वे प्रशासनिक व क्षेत्रीय मुद्दों के साथ-साथ ब्यूरो स्तर की खबरों के प्रबंधन और गहन रिपोर्टिंग में विशेष महारत रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










