Sitamarhi: सातवें दिन अनशनकारियों की बिगड़ी तबीयत, जांच को पहुंचे चिकित्सक

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 09 Oct 2025 10:06 PM

विज्ञापन

आमरण अनशन के सातवें दिन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से चिकित्सकों की टीम जांच को पहुंची

विज्ञापन

रीगा. स्थानीय चीनी मिल के मजदूर व कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग के साथ नौका बिहार सतुआही पोखर मनियारी शिव मंदिर के समीप प्रगतिशील किसान फाउंडेशन के चेयरमैन सत्य नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित आमरण अनशन के सातवें दिन अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ने पर सीएचसी से चिकित्सकों की टीम जांच को पहुंची. अनशनकारियों ने बताया कि चीनी मिल के पुराने प्रबंधन और उनके अधिकारी द्वारा श्रमिकों का बकाया राशि पीएफ, ओवर टाइम, वेतन, रिटेनिंग, एरियर, बोनस लीव एलाउंस जैसे करोड़ों रुपये का गबन किया गया है. वहीं, नये प्रबंधन द्वारा कर्मियों को कम मजदूरी पर डरा धमका कर काम लिया जाता है. कई कर्मियों को नौकरी से निकाल दिया गया है और बाहर से कर्मी व मजदूर मंगवा कर कार्य करवाया जा रहा है. इसको लेकर डीएम, श्रम अधीक्षक, श्रमायुक्त मुजफ्फरपुर एवं मुख्य सचिव को पत्र भेज कर समस्या से अवगत कराया गया था, पर अब तक कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है. जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता अनशन जारी रहेगा. मौके पर रामबाबू राय, अशोक सिंह, कृष्ण कुमार पूर्वे, संतोष राय व राजीव कुमार समेत अन्य मजदूर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन