ePaper

sitamarhi news : 40 डिग्री तापमान व गर्म पछुआ हवा ने बढ़ायी परेशानी, 14 से बारिश का अनुमान

Updated at : 09 May 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi news : 40 डिग्री तापमान व गर्म पछुआ हवा ने बढ़ायी परेशानी, 14 से बारिश का अनुमान

गुरुवार को एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया. सुबह-सुबह शरीर को झुलसा देने वाली धूप निकली. गर्म पछुआ हवा भी चल रही थी, जिसके चलते सुबह से ही असहनीय गर्मी शुरू हो गयी.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. गुरुवार को एक बार फिर से गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया. सुबह-सुबह शरीर को झुलसा देने वाली धूप निकली. गर्म पछुआ हवा भी चल रही थी, जिसके चलते सुबह से ही असहनीय गर्मी शुरू हो गयी. गर्म पछुआ हवा और झुलसाने वाली धूप के चलते घरों व दफ्तरों में लगे पंखों से भी गर्म हवा निकल रही थी. सुबह करीब 10.00 बजे से शाम चार बजे तक घर से निकलना मुश्किल था. सड़कों पर इक्के-दुक्के वाहन ही आवागमन करते दिखे. हमेशा की तरह सुबह 10.00 बजे से बाजार व वहां की दुकानें खुलने लगी. दुकानें तो खुली, लेकिन ग्राहक नदारद थे. सड़कों पर इक्के-दुक्के लोग ही दिख रहे थे. व्यवसायियों को शाम तक ग्राहकों का इंतजार करना पड़ा. शाम करीब पांच बजे के बाद शहर के मार्केट व आम बाजारों में चहल-पहल शुरू हुआ. इस दौरान सरेह, बाजार, चौक-चौराहे व जिले की सड़कों पर कर्फ्यू जैसी स्थिति देखने को मिला. किसानों को मवेशियों के चारे की व्यवस्था करने में, विद्यार्थियों को स्कूल व कोचिंग जाने में और कामकाजी लोगों को काम पर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा. चंद कदम की दूरी तय करने पर पसीने से लोगों के शरीर भींग जा रहे थे. वहीं, गले सूख जा रहे थे. यही कारण है कि लोग फुटपाथों पर गन्ना जूस, सिकंजी, सत्तु, बेल इत्यादि ठंडे पेय पदार्थ का सहारा लेते दिखे. वहीं, गर्मी से बेहाल कई बच्चे शहर के रेलवे ब्रिज के नीचे लखनदेई नदी में काफी देर तक पानी में उतरकर मस्ती करते दिखे. कुछ लोग सड़कों पर आ-जा भी रहे थे, तो सिर पर दुपट्टा, गमछा, हेलमेट व कैप आदि से सिर को ढ़ककर निकल रहे थे. जिला कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ राम ईश्वर प्रसाद से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान करीब 39 से 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बताया कि आगामी 13 मई तक जिले का मौसम इसी तरह रहने का अनुमान है. इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वहीं, 14 मई से एक बार फिर से जिले का मौसम खराब हो सकता है. 14 से अगले चार-पांच दिनों तक मौसम खराब रहने और इस दौरान तेज हवा के साथ तीन-चार दिनों तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का ऐसा पूर्वानुमान है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन