sitamarhi news : झोला में रखकर बेच रहा था शराब, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भुतही थाने की पुलिस ने रविवार के देर रात को भुतही गांव में छापेमारी कर नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन

सोनबरसा. भुतही थाने की पुलिस ने रविवार के देर रात को भुतही गांव में छापेमारी कर नेपाली देशी सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्��ार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. तस्कर की पहचान भुतही गांव निवासी ब्रह्मदेव चौधरी के पुत्र संजय कुमार चौधरी के रुप में की गयी है. थानाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तस्कर झोला में लेकर शराब बेचता है. मौके पर पहुंचकर उसके झोला की तलाशी ली, तो 15 बोतल नेपाली देशी सौंफी शराब बरामद किया गया. मारपीट का आरोपित गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस ने मारपीट मामले में आरोपित थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी लालबाबू पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. कोट बाजार निवासी सोनू कुमार द्वारा पिछले वर्ष सात मार्च को इस संबंध में नगर थाना में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन