सीतामढ़ी के 9 प्रखंडों को मिला राजकीय डिग्री कॉलेज, सीएम ने किया वर्चुअल उद्घाटन
सांकेतिक तस्वीर, AI Generated Image
बिहार सरकार ने सात निश्चय-3 के तहत 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का डिजिटल उद्घाटन किया है. सीतामढ़ी जिले के नौ प्रखंडों को भी इसका लाभ मिला है, जिससे स्थानीय छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.
Sitamarhi News: बिहार सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सात निश्चय-3 के तहत उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का एक साथ डिजिटल उद्घाटन किया गया. भागलपुर के गोराडीह से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से इन महाविद्यालयों का लोकार्पण किया. इस पहल के तहत सीतामढ़ी जिले के नौ प्रखंडों को भी नए राजकीय डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है.
9 प्रखंडों में शुरू हुए राजकीय डिग्री कॉलेज
जिले के रुन्नीसैदपुर, सोनबरसा, बाजपट्टी, परसौनी, सुप्पी, चोरौत, नानपुर, बोखड़ा और मेजरगंज प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ किया गया. इन कॉलेजों के शुरू होने से अब छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा.
थुम्मा में हुआ मुख्य कार्यक्रम
रुन्नीसैदपुर प्रखंड के थुम्मा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, डीएम रिची पांडेय, विधायक पंकज मिश्रा सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. अन्य प्रखंडों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपस्थिति में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया.
इन विद्यालय परिसरों में शुरू हुए डिग्री कॉलेज
राजकीय डिग्री कॉलेजों का संचालन फिलहाल मध्य विद्यालय मधुबन (बाजपट्टी), उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकौती (बोखड़ा), राजकीय विद्यालय बुनियादी जानीपुर (नानपुर), उच्च विद्यालय चोरौत, जनता उच्च विद्यालय परसौनी, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय थुम्मा (रुन्नीसैदपुर), कन्या मध्य विद्यालय सोनबरसा, मध्य विद्यालय ससौला बालक (सुप्पी) तथा जेबी उच्च विद्यालय मेजरगंज के परिसरों से शुरू किया गया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए