शराब के नशे में कार सवार चार युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान भोरहां चौक से शराब के नशे में कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

रीगा. थाने की पुलिस टीम ने मंगलवार को रात्रि गश्ती के दौरान भोरहां चौक से शराब के नशे में कार में सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान भोरहा गांव निवासी गोपाल महतो के पुत्र सुमित कुमार, सत्यनारायण महतो के पुत्र संतोष कुमार, राज किशोर बैठा के पुत्र रविंद्र कुमार, राम किशोर महतो के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है. भवदेपुर चौक से फाइनेंसकर्मी की बाइक चोरी, प्राथमिकी रीगा. थाना क्षेत्र के भवदेपुर बाजार चौक से अज्ञात चोरों ने फाइनेंसकर्मी की बाइक चोरी कर ली. बाइक मालिक पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपुर नवादा गांव निवासी छोटू महतो के पुत्र कमलेश महतो ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि वह जरूरी काम से भवदेपुर बाजार चौक गया था. इसी क्रम में उसकी बाइक(बीआर 30 एसक्यू 8759) चोरी हो गयी. पूर्व के शराब तस्करी मामले का वांछित गिरफ्तार मेजरगंज. थाना पुलिस ने मंगलवार की रात थाना क्षेत्र के हरपुर कला गांव में छापेमारी कर स्थानीय अवनीश कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की. पूर्व के मारपीट मामले के दो आरोपित गिरफ्तार मेजरगंज. स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की रात मुख्यालय बाजार में छापेमारी कर स्थानीय निबोध कुमार और सुबोध कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार दोनों को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष ललित कुमार ने की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन