Sitamarhi: विधानसभा चुनाव को लेकर फ्लैग मार्च

Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 09 Oct 2025 10:26 PM

विज्ञापन

नगर के बाजार समिति से प्रारंभ हुई नागेश्वर स्थान, पानी टंकी रोड, स्टेशन चौक, कर्पूरी चौक समेत अन्य विभिन्न इलाकों में आयोजित किया गया.

विज्ञापन

पुपरी. बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से नगर में गुरुवार को बीडीओ सुगंध सौरभ व थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. नगर के बाजार समिति से प्रारंभ हुई नागेश्वर स्थान, पानी टंकी रोड, स्टेशन चौक, कर्पूरी चौक समेत अन्य विभिन्न इलाकों में आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की. उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. सभी संवेदनशील इलाकों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमित गश्त की जा रही है, ताकि विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन