Sitamarhi: महिला से मारपीट मामले में डेढ़ माह बाद प्राथमिकी
Published by : RANJEET THAKUR Updated At : 09 Oct 2025 10:35 PM
पुलिस ने एकडंडी गांव में एक महिला के साथ मारपीट के मामले में 11 अगस्त को दर्ज फर्द बयान पर डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है.
परिहार. पुलिस ने एकडंडी गांव में एक महिला के साथ मारपीट के मामले में 11 अगस्त को दर्ज फर्द बयान पर डेढ़ माह बाद प्राथमिकी दर्ज की है. थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि परिहार उत्तरी पंचायत के एकडंडी निवासी रुबी खातून की शिकायत पर पांच लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नामजद आरोपियों में एकडंडी निवासी रहमतुल्लाह अंसारी की पत्नी जलेखा खातून, सद्दाम हुसैन की पत्नी नुसरत खातून, असगर अंसारी, अरशद अंसारी व आफताब अंसारी शामिल है. प्राथमिकी के अनुसार 10 अगस्त को रुबी खातून के ग्रामीण उनके दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने लगे. जान से मारने का प्रयास किया गया. घसीटते हुए अर्धनग्न कर दिया व सोने का चेन छीन लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










