शराब के नशे में युवक ने खुद का गला रेता, गंभीर हालत में रेफर
फोटो. सीएचसी में इलाजरत घायल युवक
सीतामढ़ी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शराब के नशे में एक युवक ने धारदार हथियार से अपना गला काट लिया. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर किया गया है.
Sitamarhi News: सीतामढ़ी जिले के चोरौत थाना क्षेत्र के चोरौत गांव में शराब के नशे में एक युवक द्वारा धारदार हथियार से अपना ही गला काट लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस आत्मघाती कदम के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. घायल युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत चोरौत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान चोरौत उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी अमरेश कुमार ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार ठाकुर के रूप में हुई है.
आपके शहर में
शराब पीने से मना करने पर आवेश में आकर उठाया कदम
अस्पताल पहुंचे परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अत्यधिक शराब के नशे में धुत्त था. घर पर परिवार के सदस्यों ने जब उसे शराब पीने से मना किया और समझाने का प्रयास किया, तो वह अचानक उग्र हो उठा. आवेश में आकर उसने घर में रखे एक धारदार हथियार से अपने ही गले पर जोरदार वार कर लिया. युवक को लहूलुहान हालत में तड़पता देख परिवार के लोग चिल्लाने लगे, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटे और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया.
गले पर गंभीर जख्म, बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर
चोरौत सीएचसी में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अरुण कुमार ने बताया कि युवक के गले पर धारदार हथियार से गहरे जख्म हुए हैं और काफी खून बह चुका था. अस्पताल में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होने के कारण उसे बेहतर चिकित्सा के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए