दलाई लामा के जन्मदिन पर भारत तिब्बत मैत्री संघ मनाएगा 'करुणा सप्ताह', भारत रत्न देने की मांग

Author Rakesh kumar raj|Edited by Sumit Kumar
Updated:
विज्ञापन
दलाई लामा की 91वीं जयंती पर तिब्बत की आजादी की उठी मांग

फोटो-2 लोहिया आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भारत तिब्बत मैत्री संघ से जुड़े लोग. | Prabhat Khabar Network

सीतामढ़ी में भारत तिब्बत मैत्री संघ तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा की 91वीं जयंती के अवसर पर 'करुणा सप्ताह' मनाएगा। इस दौरान तिब्बत की आजादी के पक्ष में पर्चे बांटे जाएंगे और उन्हें भारत रत्न देने की मांग की जाएगी।

विज्ञापन

Sitamarhi News: सीतामढ़ी तिब्बती आध्यात्मिक गुरु और तिब्बत मुक्ति साधना के मार्गदर्शक परमपावन दलाई लामा की 91वीं जयंती के अवसर पर भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा 6 से 12 जुलाई तक ''करुणा सप्ताह'' मनाया जाएगा. इस दौरान संघ के सदस्य जिले के विभिन्न कॉलेजों में जाकर विद्यार्थियों के बीच तिब्बत की आजादी के पक्ष में पर्चे वितरित करेंगे. मंगलवार को शहर के लोहिया आश्रम में आयोजित जयंती समारोह में यह निर्णय लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मैत्री संघ के जिलाध्यक्ष डॉ शशिरंजन कुमार ने की. इस अवसर पर दलाई लामा की दीर्घायु और तिब्बत के स्वाधीनता आंदोलन की सफलता की कामना की गई.

यह भी पढ़ें.. रफ्तार बनी जानलेवा: सीतामढ़ी में महज पांच महीनों में 116 सड़क दुर्घटनाओं में 92 लोगों ने गंवाई जान

'भारत रत्न' देने और संसद में संबोधन की उठी मांग

बैठक में संघ के सचिव रमेश कुमार सिंह द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया. इसके जरिए भारत सरकार से दलाई लामा को ''भारत रत्न'' से सम्मानित करने और उन्हें भारतीय संसद में संबोधन का अवसर देने की मांग की गई है. कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने चीनी विस्तारवाद के खिलाफ मजबूत भारतीय नीति की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि भारत की उत्तरी सीमा की सुरक्षा के लिए तिब्बत की आजादी की खुली पक्षधरता एक आवश्यक शर्त है. युद्ध और हिंसा से ग्रस्त दुनिया में दलाई लामा की करुणा, अहिंसा और साझा जिम्मेदारी की सीख में ही वैश्विक समस्याओं का समाधान छिपा है.

यह भी पढ़ें.. मुजफ्फरपुर से लापता युवक का पटना में मिला लोकेशन, परिजनों में बढ़ी अनहोनी की आशंका

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

जयंती समारोह के अंत में शिवहर जिलाध्यक्ष श्याम विनय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस विशेष मौके पर नागेंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रमाशंकर प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार शर्मा, श्रीनिवास कुमार मिश्रा, सुरेंद्र पटेल, प्रो अमर सिंह, सुरेंद्र हाथी, शंकर बैठा, रामश्रेष्ठ सिंह और रामबाबू सिंह समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.


विज्ञापन
राकेश कुमार राज

लेखक के बारे में

By राकेश कुमार राज

राकेश पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों का व्यापक अनुभव रखते हैं. राकेश क्राइम रिपोर्टिंग के अलावा सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने के लिए जाने जाते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति और दिलचस्प किस्से-कहानियों में उनकी विशेष रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन