बैठक में नहीं पहुंचे स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन ने काटा वेतन

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठकों से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा प्रभारियों और संविदाकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की है. कई अधिकारियों का वेतन काटा गया है और भुगतान पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठकों से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सा प्रभारियों एवं संविदाकर्मियों पर सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने कड़ी कार्रवाई की है. विभागीय आदेश की अवहेलना करने के आरोप में बोखड़ा, चोरौत, परिहार, पुपरी, सुरसंड, सोनबरसा और बैरगनिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों का 14 जुलाई का एक दिन का वेतन काट दिया गया है. साथ ही अगले आदेश तक उनके वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है.

विज्ञापन

संविदाकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में संविदा पर कार्यरत अधिकारी भी आए हैं. बोखड़ा के बीएचएम और बीसीएम तथा पुपरी के बीएचएम एवं बीसीएम का भी एक दिन का मानदेय काटते हुए अगले आदेश तक भुगतान रोक दिया गया है.

दो महत्वपूर्ण बैठकों से रहे अनुपस्थित

जानकारी के अनुसार 14 जुलाई को सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक बुलाई थी, लेकिन संबंधित अधिकारी बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे. इसके बाद उसी दिन शाम चार बजे जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में भी वे उपस्थित नहीं हुए. लगातार दो महत्वपूर्ण बैठकों से गैरहाजिर रहने को विभाग ने गंभीर लापरवाही माना है.

स्पष्टीकरण मांगा, आगे होगी कार्रवाई

सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो बिहार सरकारी सेवक आचरण नियमावली के तहत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में जिला पदाधिकारी स्तर से भी पत्र जारी किया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन