ट्रक की ठोकर से बाइक सवार जख्मी
सोनबरसा थाना क्षेत्र के परसा मोड़ एन एच 77 पर रविवार की शाम ट्रक की सामने की टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया.
सीतामढ़ी/सोनबरसा. सोनबरसा थाना क्षेत्र के परसा मोड़ एन एच 77 पर रविवार की शाम ट्रक की सामने की टक्कर से एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हो गया. जख्मी की पहचान बथनाहा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी जितेंद्र राय के 30 वर्षीय पुत्र पवन कुमार के रूप में किया गया है. जानकारी के अनुसार पवन कुमार बाइक से सोनबरसा से घर आ रहा था कि एक ट्रक चालक ने सामने से टक्कर मारकर फरार हो गया. टक्कर के कारण वह बाइक के साथ सड़क पर गिर पड़ा. जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों ने जख्मी अवस्था में इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां से उसे एसकेएस मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक ठोकर मारकर फरार हो गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










