सीतामढ़ी होकर चलने वाली आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ी, देखें नया शेड्यूल

प्रतीकात्मक तस्वीर
दिल्ली और मिथिलांचल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. सीतामढ़ी होकर चलने वाली स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि को अगस्त 2026 तक बढ़ा दिया गया है. इससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
Sitamarhi Special Train: दिल्ली और मिथिलांचल के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है. यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने सीतामढ़ी जंक्शन होकर चलने वाली 04014/04013 आनंद विहार-लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है.
समस्तीपुर मंडल की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, दोनों दिशाओं में स्पेशल ट्रेन का परिचालन अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया है.
आनंद विहार से 13 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल का परिचालन अब 13 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी.
वहीं गाड़ी संख्या 04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल 18 अगस्त 2026 तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी.
सीतामढ़ी समेत इन स्टेशनों के यात्रियों को फायदा
यह स्पेशल ट्रेन झंझारपुर, सकरी, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, बगहा और गोरखपुर के रास्ते संचालित होती है. परिचालन अवधि बढ़ने से इन क्षेत्रों से दिल्ली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन का विकल्प मिलता रहेगा.
रेलवे के अनुसार, यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है. इससे सीतामढ़ी और आसपास के क्षेत्रों से दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को अगस्त तक इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा मिलती रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्र मोहन झा
चंद्रमोहन विगत 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे जिला और ब्लॉक स्तर पर क्राइम तथा स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी संवेदनशील खबरों के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के समसामयिक मुद्दों पर सटीक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










