सीतामढ़ी में अमृत-2.0 से बदलेगी तस्वीर: 197.12 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी

Updated:
विज्ञापन
सीतामढ़ी को मिला 197 करोड़ का जल जीवन मिशन: जल्द मिलेगा...

सीतामढ़ी में अमृत-2.0 से बदलेगी तस्वीर: 197.12 करोड़ की जलापूर्ति परियोजना को मंजूरी

सीतामढ़ी वासियों का वर्षों का इंतजार खत्म हुआ. 197.12 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी जलापूर्ति परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इससे शहर के 18,599 घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा, जो जल जनित बीमारियों से राहत देगा.

विज्ञापन

Sitamarhi Development News: सीतामढ़ी शहर वासियों के लिए वर्षों से प्रतीक्षित जलापूर्ति परियोजना को आखिरकार प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने केंद्र प्रायोजित अटल नवीकरण एवं शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत-2.0) के तहत 197.12 करोड़ रुपये की लागत वाली योजना को हरी झंडी दे दी है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद नगर निगम क्षेत्र के 18,599 घरों में पाइपलाइन के जरिए शुद्ध और स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति होगी.

यह भी पढ़ें... कोचिंग के बहाने होटल पहुंंची छात्रा, पीछे से पहुंच गये परिजन

34 आयरन रिमूवल प्लांट से मिलेगा स्वच्छ और आयरनमुक्त पानी

सीतामढ़ी के कई इलाकों में भूजल में अत्यधिक आयरन की समस्या वर्षों से जनस्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय रही है. इस योजना के तहत 33 नए ट्यूबवेल, 17 पंप हाउस, 34 आयरन रिमूवल प्लांट, 12 जलमीनार और करीब 502.45 किमी लंबा जल वितरण नेटवर्क बिछाया जाएगा. आयरन रिमूवल प्लांट लगने से लोगों को सीधे नल से स्वच्छ पानी मिलेगा, जिससे जल जनित बीमारियों से भी राहत मिलेगी.

बुडको को मिला जिम्मा, वित्तीय वर्ष 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य

इस पूरी परियोजना का कार्यान्वयन बुडको के माध्यम से कराया जाएगा. राज्य मंत्रिपरिषद से मंजूरी के बाद विभाग ने इसे वित्तीय वर्ष 2026-27 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया है. नगर आयुक्त डॉ. गजेंद्र प्रसाद सिंह ने इसे सीतामढ़ी के बुनियादी ढांचे और शहरी विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है, जिससे पूरे शहर की जलापूर्ति प्रणाली आधुनिक हो जाएगी.


विज्ञापन
रतिकांत झा

लेखक के बारे में

By रतिकांत झा

रतिकांत पिछले करीब 17 वर्षों से पत्रकारिता में निरंतर कार्यरत हैं. उन्हें राजनीति, धर्म-अध्यात्म, पर्व-त्योहार, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं जैसे बहुआयामी विषयों पर लगातार सटीक रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव प्राप्त है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन