परसौनी से अपहृत युवती मोतिहारी से बरामद

परसौनी : 24 नवंबर को थाना क्षेत्र के परसौनी मैलवार गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने मोतिहारी जिला के बंजरिया पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की रात बरामद कर लिया. अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवती की बरामदगी संभव हो सकी है. अपहर्ता छोटन आलम बंजरिया थाना […]
परसौनी : 24 नवंबर को थाना क्षेत्र के परसौनी मैलवार गांव से अपहृत युवती को पुलिस ने मोतिहारी जिला के बंजरिया पुलिस के सहयोग से शुक्रवार की रात बरामद कर लिया. अपहर्ता को भी गिरफ्तार कर लिया गया. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर युवती की बरामदगी संभव हो सकी है. अपहर्ता छोटन आलम बंजरिया थाना क्षेत्र के सिघियासागर गांव के नसरूद्दीन मियां का पुत्र है. पुलिस ने उसे भी परसौनी थाना लायी है. थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद ने बताया कि नाबालिग युवती के पिता ने अपहरण के बाबत थाना में कांड संख्या 122/15 दर्ज करायी थी. युवती को अल्पावास गृह, सीतामढ़ी भेज दिया गया है. वहीं, अपहर्ता को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










