बैरगनिया से अगवा मसाला व्यवसायी बोकारो में बरामद

Updated at :22 Jul 2016 4:49 AM
विज्ञापन
बैरगनिया से अगवा मसाला व्यवसायी बोकारो में बरामद

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया से अगवा पटना के मसाला व्यवसायी वसंत कुमार जायसवाल को पुलिस ने गुरुवार को झारखंड के बोकारो से बरामद कर लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायी है या नहीं, पुलिस बताने से परहेज कर रही है. वसंत को किस स्थिति में पाया गया, इस पर भी पुलिस कुछ बोलने को तैयार […]

विज्ञापन

बैरगनिया (सीतामढ़ी) : बैरगनिया से अगवा पटना के मसाला व्यवसायी वसंत कुमार जायसवाल को पुलिस ने गुरुवार को झारखंड के बोकारो से बरामद कर लिया. अपराधियों की गिरफ्तारी हो पायी है या नहीं, पुलिस बताने से परहेज कर रही है. वसंत को किस स्थिति में पाया गया, इस पर भी पुलिस कुछ बोलने को तैयार नहीं है. थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने सिर्फ इतना बताया कि बरामद व्यवसायी वसंत को सीतामढ़ी लाया जा रहा है. इधर, व्यवसायी वसंत के पिता प्रभास जायसवाल ने बताया कि अब तक उनसे किसी अपराधी की ओर से रंगदारी की मांग नहीं की गयी है.

14 जुलाई को वसंत सीतामढ़ी के एक व्यवसायी से मिलने के बाद बैरगनिया के मसाला व्यवसायी लक्ष्मण प्रसाद से मिले थे. रात में वसंत ने परिजन से फोन पर बात की थी. शाम आठ बजे के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था. चार-पांच दिनों तक सीतामढ़ी व पटना पुलिस के यहां दौड़ने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई. बाद में बैरगनिया पुलिस ने वसंत के पिता के बयान पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर उनको बरामद करने में जुट गयी.
बरामद वसंत कुमार जायसवाल को लाया जा रहा सीतामढ़ी
पिता नो कहा, किसी अपराधी की ओर से नहीं मांगी गयी फिरौती
पटना के व्यवसायी वसंत को 14 जुलाई को किया गया था अगवा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन