sitamarhi news: ओटीपी बताते ही खाते से कट गया 76 हजार 223 रुपये

Updated at : 11 Apr 2025 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
sitamarhi news: ओटीपी बताते ही खाते से कट गया 76 हजार 223 रुपये

साइबर ठगों से बचाने के लिए पुलिस व विभिन्न विभागों के स्तर से लोगों को हमेशा जागरूक किया जाता रहा है. फिर भी लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं.

विज्ञापन

सीतामढ़ी. साइबर ठगों से बचाने के लिए पुलिस व विभिन्न विभागों के स्तर से लोगों को हमेशा जागरूक किया जाता रहा है. फिर भी लोग ठगी के शिकार हो जा रहे हैं. अधिकांश मामलों में लोग लालच में पड़कर अपनी जमा पूंजी गवां दे रहे हैं. जिले में साइबर ठगी के मामले कुछ अधिक बढ़ गए हैं. दो ताजा मामला सामने आया है. एक मामले में ओटीपी बताने पर साइबर ठग ने खाते से 76 हजार 223 रुपये निकाल लिए, तो दूसरे केस में एक छात्रा को नौकरी का झांसा देकर 1.21 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है.

— फ्रॉड ने खुद को बताया बैंक मैनेजर

जिले के डुमरा प्रखंड के हनुमाननगर गांव के चंद्र किशोर राय की पत्नी इंद्रलेश कुमारी के साथ घटना घटी है. महिला द्वारा साइबर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें बताया है कि उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा की डुमरा शाखा में है. पिछले दिनों उसके मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाला शख्स खुद को बैंक का मैनेजर बताया और उसे खाता लॉक होने की जानकारी दी. कथित मैनेजर (फ्रॉड) ने खाता को चालू कराने के लिए भेजे गए ओटीपी को बताने को कहा. महिला भी बिना सोचे-समझे तुरंत ओटीपी नंबर बता दी. इसके बाद फ्रॉड ने खाते से तीन बार में 76 हजार 223 रुपये की निकासी कर ली. बाद में महिला ने घटना से पति को अवगत कराया. साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज करायी. अब साइबर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने पुलिस को बैंक खाते की पूरी डिटेल देकर राशि की रिकवरी कराने की गुहार लगायी है.

— नौकरी के लालच में बनी ठगी की शिकार

इधर, डुमरा थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी मोहल्ला के कामेश की पुत्री श्रेयसी श्री से 1.21 लाख रुपये की ठगी कर ली गयी है. फ्रॉड ने उक्त छात्रा को ऑनलाइन नौकरी का झांसा देकर फ्रॉड ने एक लिंक भेजा. यह छात्रा झांसे में आ गयी. उसने लिंक खोला. उसके बाद तुरंत उसके बैंक के दो खातों से क्रमशः 81 हजार और 40 हजार रुपये कट गए. फ्रॉड होने का एहसास होने के बाद उसने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन