भाई जी ने सीमेंट व्यवसायी राजीव को मारी गोली !

पिछले तीन माह से रंगदारी मांगने की घटना के बाद राजीव पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी हरेंद्र सहनी अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आज की तारीख में वह जिला पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में नंबर वन पर शामिल है. सीतामढ़ी : नगर थाना अंतर्गत मोहनपुर चौक […]
पिछले तीन माह से रंगदारी मांगने की घटना के बाद राजीव पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर अपराधी हरेंद्र सहनी अब एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. आज की तारीख में वह जिला पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में नंबर वन पर शामिल है.
सीतामढ़ी : नगर थाना अंतर्गत मोहनपुर चौक पर सीमेंट व्यवसायी राजीव कुमार को गोली मारने वाले अपराधी में हरेंद्र सहनी उर्फ भाईजी का नाम सामने आ रहा है. घटना को अंजाम देने के बाद उसने भाई जी के नाम पर परचा भी छोड़ा है. जो पुलिस ने बरामद किया है. घटना की सूचना मिलने पर एसपी हरिप्रसाद एस, एएसपी संजीव कुमार व नगर थानाध्यक्ष विशाल आनंद पहुंचे. सुबह तकरीबन 11 बजे घटनास्थल पर पहुंचे एसपी ने तकरीबन 20 मिनट तक वहां जांच-पड़ताल की.
अपराधियों की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया गया. एसपी ने घटनास्थल के पास परिजनों के अलावा सामने के मैकेनिक कुंदन से भी बातचीत कर अपराधियों का हुलिया जानने का प्रयास किया. एसपी ने वहां पूर्व से जांच कर रहे एएसपी संजीव कुमार से भी बातचीत कर सुराग तलाशने का प्रयास किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










