ट्रैक्टर से गिर कर बालक की मौत

Published at :27 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिर कर बालक की मौत

सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर से गिर कर एक बालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुरापुर मंडल टोला निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र संजीव कुमार(12 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : बाजपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरापुर गांव में मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन कर वापस लौट रहे ट्रैक्टर से गिर कर एक बालक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. मृतक की पहचान मधुरापुर मंडल टोला निवासी नंदलाल ठाकुर के पुत्र संजीव कुमार(12 वर्ष) के रुप में की गयी है. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. इस बीच परिजन द्वारा पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर पुलिस ने लिखित आवेदन लेकर शव सौंप दिया. जानकारी के अनुसार, संजीव गांव के अन्य लड़कों के साथ सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन कराने अधवारा नदी गया था. प्रतिमा विसर्जन के बाद सभी लड़के ट्रैक्टर पर रखे डीजे पर थिरकते हुए घर पहुंच रहे थे. इसी बीच ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया और संजीव नीचे जा गिरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन