मतदाताओं को बीडीओ ने दिलायी शपथ

फोटो नंबर- 14 शपथ दिलाते बीडीओ बोखड़ा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ श्री कुणाल ने मतदाताओं को शपथ दिलाया. कार्यक्रम में बुधनगरा, बोखड़ा, बनौल, खड़का, महिसौथा व चकौती समेत अन्य पंचायत के योग्य लोग शामिल हुए. […]
फोटो नंबर- 14 शपथ दिलाते बीडीओ बोखड़ा : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ किशोर कुणाल की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें बीडीओ श्री कुणाल ने मतदाताओं को शपथ दिलाया. कार्यक्रम में बुधनगरा, बोखड़ा, बनौल, खड़का, महिसौथा व चकौती समेत अन्य पंचायत के योग्य लोग शामिल हुए. इस दौरान बीसीओ ने कुल 74 लोगों से मतदाता सूची में नाम जोड़ने व विलोपित करने संबंधित प्रपत्र प्राप्त किया. इसके लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय व स्थानीय बीआरसी कार्यालय समेत अन्य केंद्र बनाये गये थे. मौके पर पंकज किशोर पवन, गौसिया नाज, अभिलाषा कुमारी, शिव मंगल कुमार, विजय कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










