अगलगी में दुकान समेत चार घर राख

फोटो-42 जले सामान को देखते लोगसुरसंड/रीगा : जिले के सुरसंड एवं रीगा प्रखंड में शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह अगलगी की अलग-अलग घटना में दुकान समेत चार घर राख हो गया. सुरसंड के भिट्ठामोड़ चौक स्थित आदिल आधुनिक रूई भंडार में अचानक आग लगने से हजारों की क्षति हुई है. आग की लपट […]
फोटो-42 जले सामान को देखते लोगसुरसंड/रीगा : जिले के सुरसंड एवं रीगा प्रखंड में शुक्रवार की रात व शनिवार की सुबह अगलगी की अलग-अलग घटना में दुकान समेत चार घर राख हो गया. सुरसंड के भिट्ठामोड़ चौक स्थित आदिल आधुनिक रूई भंडार में अचानक आग लगने से हजारों की क्षति हुई है. आग की लपट देख ग्रामीण दौड़े तथा आग बुझाने में जुट गये. दुकान मालिक मो हसनैन ने बताया कि आग से 30 हजार का रूई राख हो गया. उधर रीगा प्रखंड के पंछोर गांव में आग से चार घर राख हो गया. वहीं बकरी, अनाज तथा शादी के लिए रखे गये कपड़े व अन्य सामान बरबाद हो गया. प्रभावितों में जाबिर अंसारी, इसरूद्दीन अंसारी, इस्माइल अंसारी एवं कैसर अंसारी शामिल हैं. सूचना पर सीओ सूर्यकांत प्रसाद पहुंच कर छानबीन की. सीओ ने बताया कि पीडि़त परिवार को जांचोपरांत सरकारी सहायता दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










