आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में अनियमितता

Published at :24 Jan 2015 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में अनियमितता

— सोनबरसा प्रखंड सीडीपीओ पर लगाया गंभीर आरोप– मेधा सूची में दूसरे नंबर की आवेदिका को नियुक्ति करने का आरोप– डीएम के जनता दरबार में शिकायत, डीपीओ को जांच का आदेशसीतामढ़ी : सोनबरसा प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ) पर आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. मधेसरा पंचायत की […]

विज्ञापन

— सोनबरसा प्रखंड सीडीपीओ पर लगाया गंभीर आरोप– मेधा सूची में दूसरे नंबर की आवेदिका को नियुक्ति करने का आरोप– डीएम के जनता दरबार में शिकायत, डीपीओ को जांच का आदेशसीतामढ़ी : सोनबरसा प्रखंड की बाल विकास परियोजना पदाधिकारी(सीडीपीओ) पर आंगनबाड़ी सेविका की बहाली में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है. मधेसरा पंचायत की पिंकी कुमारी समेत दर्जनों ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में आवेदन देकर पूरे प्रकरण की जांच करने की मांग की है. जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आइसीडीएस) को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि 21 जनवरी को राम पवित्र सिंह के दरवाजे पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-140 पर पर आमसभा का आयोजन किया गया. जबकि सूचना प्रकाशन की तिथि 14 जनवरी है. पिंकी ने बताया कि 19 जनवरी को आमसभा होने की सूचना मिली. चुकी वह भी एक आवेदिका है, और उसका नाम मेधा क्रमांक सबसे ऊपर 58.08 है. वह बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक है व पिछड़ी जाति से आती है. उक्त नियुक्ति के एवज में सीडीपीओ ने उससे तीन लाख रुपये की मांग की. जबकि सुनीता सिंह जिसका मेधा क्रमांक 57.28 द्वितीय स्थान पर है, वह मध्यमा उत्तीर्ण है व सामान्य जाति से आती है. पिंकी ने बताया कि उसे आमसभा पंजी पर हस्ताक्षर करने से मना किया जा रहा था. जब उसने हस्ताक्षर कर दिया तो सीडीपीओ ने उसे काट दिया. आरोप है कि सीडीपीओ ने सुनीता सिंह की नियुक्ति करने के लिए बड़ी रकम ली है. आवेदन में वार्ड सदस्य राजकुमार महतो समेत दर्जनों ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन