किसानों को गन्ना के उन्नत खेती का प्रशिक्षण

फोटो नंबर- 1 प्रशिक्षण देते वैज्ञानिक, 2 मौजूद किसान — गन्ना उद्योग विभाग की ओर कार्यक्रम आयोजित सुप्पी : गोपालपुर रीगा चीनी मिल के फार्म में गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार की ओर से किसानों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभाग के पदाधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों […]
फोटो नंबर- 1 प्रशिक्षण देते वैज्ञानिक, 2 मौजूद किसान — गन्ना उद्योग विभाग की ओर कार्यक्रम आयोजित सुप्पी : गोपालपुर रीगा चीनी मिल के फार्म में गन्ना उद्योग विभाग, बिहार सरकार की ओर से किसानों के लिए एकदिवसीय प्रशिक्षण सह सेमिनार का आयोजन किया गया. इस दौरान विभाग के पदाधिकारियों व कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ना के उत्तम प्रभेदों के बारे में जानकारी दी. साथ ही ईंख की खेती में आनेवाले कठिनाइयों व उससे बचाव के उपाय बताये. गन्ना की खेती के लिए मिट्टी जांच कराने की सलाह दी गयी. इस दौरान आधुनिक खेती, सत्यापित बीज, जैविक व कार्बनिक उर्वरक, पोषक तत्व, फसलों की अंतरवर्ती, प्रोत्साहन राशि, सिंचाई के लिए बोरिंग, सोलर ऊर्जा व पंपसेट समेत अन्य उपकरणों के संबंध में विशेष चर्चा की गयी. मौके पर प्रशिक्षक नचिकेता ठाकुर, राम नरेश मिश्रा, कुमार अतुल सिंह, भगवान महतो, शशिभूषण सिंह व राम स्वार्थ महतो के अलावा सीबी शंकर, प्रसन्न कुमार चौधरी, अभय कुमार सिन्हा व राजेश कुमार समेत कई कृषि वैज्ञानिक व पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










