अमीरों के लिए बनी है केंद्र सरकार : विमल

Published at :23 Jan 2015 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
अमीरों के लिए बनी है केंद्र सरकार : विमल

सीतामढ़ी : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश बिल(कानून) के विरोध में सीतामढ़ी लोकसभा युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डुमरा आंबेडकर स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया. लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंजारूल हक तौहीद की अध्यक्षता में आयोजित धरना में उपस्थित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बुलंद किये. धरना को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : भूमि अधिग्रहण अध्यादेश बिल(कानून) के विरोध में सीतामढ़ी लोकसभा युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को डुमरा आंबेडकर स्थल पर एकदिवसीय धरना दिया. लोकसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अंजारूल हक तौहीद की अध्यक्षता में आयोजित धरना में उपस्थित कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे बुलंद किये.

धरना को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार अमीरों के लिए बनी है. जिससे केवल अडानी एवं अंबानी को हीं फायदा है. जबकि किसान-मजदूर आत्महत्या करने पर विवश हैं. अगर यही हाल रहा तो आनेवाले दिनों में ये हिंदुस्तान खोखला हो जायेगा. अध्यक्षीय संबोधन में अंजारूल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जब तक किसान विरोधी बिल को वापस नहीं लेती है, तब तक युवा कांग्रेस का यह आंदोलन चलता रहेगा.

विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मो शम्स शाहनवाज ने कहा कि भारत सरकार अविलंब काला कानून को वापस ले अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करेंगे. धरना कार्यक्रम के बाद अंजारूल हक तौहीद के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राष्ट्रपति के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा. धरना में डॉ मोबिनुल हक, सत्येंद्र कुमार तिवारी, रणधीर कुमार चौधरी, अली हैदर, मो उस्मान, सीताराम झा, मो इसराइल, मुकेश तिवारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन