बालक के बलि की तैयारी को लेकर अफवाह

सुरसंड : थाना क्षेत्र के बिनही गांव स्थित मुशहरी टोल के पास पुल निर्माण में एक बालक को बलि देने की तैयारी को लेकर फैली अफवाह ने शुक्रवार को प्रशासन को बेचैन कर दिया. ग्रामीणों ने नौ वर्षीय बालक को पुल के पास मजदूरों द्वारा पुल में बलि प्रदान करने की अफवाह फैलायी थी. सूचना […]
सुरसंड : थाना क्षेत्र के बिनही गांव स्थित मुशहरी टोल के पास पुल निर्माण में एक बालक को बलि देने की तैयारी को लेकर फैली अफवाह ने शुक्रवार को प्रशासन को बेचैन कर दिया. ग्रामीणों ने नौ वर्षीय बालक को पुल के पास मजदूरों द्वारा पुल में बलि प्रदान करने की अफवाह फैलायी थी.
सूचना पर भीट्ठा ओपी प्रभारी नवनीत कुमार, सअनि जलंधर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये. पुपरी एसडीओ अखिलेश कुमार सिंह एवं डीएसपी एम रहमान भी बीडीओ राहुल कुमार के साथ पहुंचे. जिस बालक को बलि की तैयारी के लिए रखने की बात की जा रही थी, पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है. उसकी पहचान मधुबनी जिले के दातागंज निवासी गुलाम मुस्तफा के पुत्र मो मुश्ताक के रुप में की गयी है.
पुलिस ने संदेह के आधार पर उक्त मजदूर को भी हिरासत में लिया है, जिसके पास से उक्त बालक बरामद हुआ है. मजदूर की पहचान सुपौल जिला के विशनपुर निवासी मो साबिर के रुप में हुई है. पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भिट्ठा ओपी में दोनों से पूछताछ कर रही है. ओपी प्रभारी ने बताया कि मो मुश्ताक ने बताया है कि वह मां-बाप की पिटाई के कारण घर से भाग गया था. 22 जनवरी को मधुबनी नगर थाना में पिता ने गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया है. वहीं मजदूर मो साबिर ने बताया है कि उक्त बालक उसे दरभंगा स्टेशन पर मिला था, जिसे मानवता के नाते वह यहां लेकर आया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










