स्कूली बच्चों को मिली पोशाक राशि

Published at :22 Jan 2015 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को मिली पोशाक राशि

फोटो नंबर- 32 राशि वितरण करते अतिथि, 33 मवि कन्या में राशि देते शिक्षक नेता पुपरी : नगर के वार्ड नंबर-6 स्थित मारवाड़ी मध्य विद्यालय में निवर्तमान नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव व शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुकृति देवी ने संयुक्त रूप से पोशाक राशि का वितरण किया. दोनों अतिथियों ने बच्चों से पोशाक में […]

विज्ञापन

फोटो नंबर- 32 राशि वितरण करते अतिथि, 33 मवि कन्या में राशि देते शिक्षक नेता पुपरी : नगर के वार्ड नंबर-6 स्थित मारवाड़ी मध्य विद्यालय में निवर्तमान नगर अध्यक्ष मनोज कुमार यादव व शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुकृति देवी ने संयुक्त रूप से पोशाक राशि का वितरण किया. दोनों अतिथियों ने बच्चों से पोशाक में हीं स्कूल आने को कहा. प्रधान शिक्षक परमानंद मंडल ने बताया कि 316 बच्चों के बीच राशि बंटी है. कुल 588 बच्चों के बीच राशि का वितरण करना है. मौक ेपर शिक्षिका मनोरमा सिन्हा, गीता कुमारी, मणी कुमारी, सुशीला कुमारी, विक्की कुमार व सकुंतला कुमार समेत अन्य मौजूद थे. सोनबरसा में बंटी राशि सोनबरसा : प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विद्यालय में शिक्षक संघ के मंत्री हरि नारायण राय ने पोशाक राशि का वितरण किया. वर्ग एक व दो के 160, वर्ग तीन से पांच तक के 347 व वर्ग छह से आठ तक के 237 बच्चों को राशि मिली. मौके पर शिक्षक किशोरी बैठा, शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, शिक्षा समिति के अध्यक्ष गरीबनाथ साह, पूर्व मुखिया कमलदेव महतो, रामपुकार महतो व नागेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन