अग्निपीडि़तों के बीच राहत का वितरण

Published at :22 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
अग्निपीडि़तों के बीच राहत का वितरण

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस के समन्वयक अमित कुमार टुन्ना ने गुरुवार को रीगा प्रखंड के खरसान गांव के अग्निपीडि़त परिवारों के बीच राहत का वितरण किया. श्री टुन्ना ने अपने निजी कोष से प्रभावित परिवारों को चार हजार रुपये नगद, तिरपाल, एक बोरा चावल तथा तीन कंबल प्रदान किया. श्री टुन्ना के मीडिया प्रभारी नीरज […]

विज्ञापन

सीतामढ़ी : जिला कांग्रेस के समन्वयक अमित कुमार टुन्ना ने गुरुवार को रीगा प्रखंड के खरसान गांव के अग्निपीडि़त परिवारों के बीच राहत का वितरण किया. श्री टुन्ना ने अपने निजी कोष से प्रभावित परिवारों को चार हजार रुपये नगद, तिरपाल, एक बोरा चावल तथा तीन कंबल प्रदान किया. श्री टुन्ना के मीडिया प्रभारी नीरज कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी है. मौके पर संजय कुमार सिंह, उमेश सिंह, रितेश रमण सिंह, राजीव कुमार काजू, भिखारी साह उपस्थित थे. मालूम हो कि मंगलवार की रात खरसान गांव में आग लगने से महेश महतो समेत पांच लोगों का फूस का घर राख हो गया था. जिसमें 20 मवेशी की भी जलने से मौत हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन